हार्ट अटैक कितनी उम्र के लोगों को आता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 15:10

कुछ समय पहले तक 40 साल से कम उम्र में हार्ट अटैक आना काफी आश्चर्य की बात होती थी लेकिन अब ज्यादातर मामलों में हार्ट अटैक का शिकार हुए व्यक्ति की उम्र 40 साल से कम या इसके आस-पास देखने को मिल रही है.

इन 5 कारणों से कम उम्र में भी आ सकता है ‘हार्ट अटैक’:-

स्मोकिंग और अल्कोहल: अक्सर इस उम्र के युवा दूसरों की देखा-देखी में स्मोकिंग और अल्कोहल की आदत लगा लेते हैं, जिसके वो आदी हो जाते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ये आदतें इंसान के अंदर कार्डियोवस्कुलर डिजिज जैसी बीमारी के लक्षण पैदा कर देते हैं। इसके बाद बॉडी में फैट बनता है और उसे फिर कोरोनरी हार्ट बीमारी हो जाती है।
ज्‍यादा शराब पीने से ब्‍लड प्रेशर बढ़ता है, जिसका सीधा असर बल्‍ड वेसैल्स पर पड़ने से हार्ट पंपिग शुरू हो जाता है। इससे हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है।

जंक फूड: आमतौर पर युवा पीढ़ी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जंक फूड पर निर्भर हैं, जिसमें वो तली चीजों का ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है और इसका सीधा प्रभाव सीधा दिल पर पड़ता है।

ओवर टाइम: 30-45 के बीच के उम्र वाले लोग अपनी लाइफस्टाइल में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं देते हैं और बाहर की चीजों पर रोक नही लगा पाते हैं। वो सारा टाइम ऑफिस में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं और इसके बाद भी वो घर वापस आकर भी फोन इस्तेमाल करते हैं।

इसमें सोशल मीडिया भी जिम्‍मेदार है। जिसकी वजह से वर्क लोड सीधा ब्‍लड वेसेल्स पर असर डालता है। इसी के कारण युवा पीढ़ी और मिडल ऐज के लोग ब्‍लड प्रेशर जैसी बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं।

तनाव: तनाव यानि स्‍ट्रेस वो कारण है जिससे आपका तन और मन स्‍वस्‍थ नहीं रह सक‍ता है। यह आपके दिल और मस्‍तिष्‍क पर प्रभाव डालता है। इससे जितना बचे और एंजॉय करें उतना अच्‍छा है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info